दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया।



दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।
रमेशजी को सीने में दर्द के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से अपोलो हाॅस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
रमेशजी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, ''भास्कर समूह के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। वे संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय के लिए याद किये जायेंगे। सर्वशक्तिमान ईश्वर से श्री रमेश अग्रवाल जी की आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की करबद्ध प्रार्थना करता हूं।
श्री रमेश अग्रवाल जी के परिजनों और भास्कर समूह के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। मध्यप्रदेश ने वास्तव में अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है।’’
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ट्वीट कर शोक जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ‘‘रमेश अग्रवालजी के दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक निधन से धक्का लगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

देश के 50 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल थे - रमेशजी ने भोपाल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ली। उन्हें पत्रकारिता में राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

2003, 2006 और 2007 में इंडिया टुडे ने उन्हें भारत के 50 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में शामिल किया था।
रमेशजी के नेतृत्व में ही भास्कर समूह ने ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने 1958 में मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर की नींव रखी। आज अखबार के 14 राज्यों में 62 संस्करण हैं।

#news #daininkbhaskar #chairman #suddendeath #bhopali2much



Post a Comment

0 Comments